काश, काश वो चाँद होतीं,
मैं सितारा होता।
वो रातों में मुझसे बातें करतीं,
और मैं हर रात उनका इशारा होता।
वो आसमान में यूँ ही चमकतीं,
मैं उनके इर्द-गिर्द ठहरा होता,
दुनिया उन्हें निहारती रहती,
और मैं बस उनका सहारा होता।
काश, काश वो चाँद होतीं,
मैं सितारा होता।
काश, काश वो दरिया होतीं,
मैं किनारा होता।
वो बहती रहतीं अपनी ही धुन में,
मैं हर मोड़ पर उनका सहारा होता।
वो दूर तक जातीं, मैं वहीं ठहरा रहता,
बस उनकी मंज़िल का एक इशारा होता।
_______________________
Kindly drop a vote, if you liked 👍🏻












Write a comment ...